Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: CM Yogi will be in Agra on March 7, will give loan certificates to 1000 youth…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: CM Yogi will be in Agra on March 7, will give loan certificates to 1000 youth…#agranews

516

आगरालीक्स…Agra News आगरा में दो घंटे कल सीएम योगी रहेंगे. 1000 युवाओं को देंगे ब्याजमुक्त लोन का सर्टिफिकेट. सीएम के आगमन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी…पढ़िए पूरी खबर (CM Yogi will be in Agra on March 7, will give loan certificates to 1000 youth)

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 7 मार्च को आगरा आ रहे हैं. वे गोरखपुर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे लेकिन यहां से सबसे पहले बरसाना के लिए जाएंगे. बरसाना में लड्डू होली के अवसर पर सीएम योगी कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे वापस आएंगे और यहां से सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे. सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वे 100 युवाओं को ब्याजमुक्त लोन सर्टिफिकेट देंगे. करीब दो घंटे रुकने के बाद यहां से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

राधारानी के करेंगे दर्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर बरसाना में गोवर्धन रोड स्थित हेलीपैड पर पहुंंचेंगे. यहां से वह रोप वे के जरिए राधारानी मंदिरजाएंगे और दर्शन करेंगे. करीब 25 मिनट तक वे मंदिर में ही रुकेंग और इसके बाद वह साढ़े 12 बजे कस्बे में स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे जहां वह रंगोत्सव का शुभारंभ करेंगे. यहां करीब 30 मिनट तक रुकेंगे. करीब डेढ़ बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे.

सीएम आगमन को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
सीएम योगी के आगमन को लेकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में हुई. इसमें बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को जनपद में युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत आयोजित मंडल स्तरीय ऋण वितरण शिविर में आगमन प्रस्तावित/संभावित है जिसमें मंडल के लगभग 01 हजार युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.

रूट पर सफाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने नगरायुक्त को संभावित रूट व कार्यक्रम स्थल सर्किट हाउस प्रांगण में उचित साफ सफाई सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग द्वारा मुख्यमंत्री की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, संभावित रूट पर यातायात व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न तैयारियों का निर्देश दिए. बैठक में लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि संभावित रूट पर रोड का अनुरक्षण, मंचीय व्यवस्था तथा संबंधित विभागों खाद्य, विद्युत, मैट्रो, अग्निशमन, पार्किंग इत्यादि को मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारियों को ससमय एवं निर्दिष्ट कार्यों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

error: Content is protected !!