आगरालीक्स…12वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स, देश के साथ ही विदेश में भी है नौकरी का स्कोप. आगरा के एचआईएचटी से करें डिप्लोमा कोर्स…
होटल मैनेजमेंट क्षेत्र वर्तमान समय में तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। अगर आप भी 12वीं के बाद कोई प्रोफेशनल कोर्स करके अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह क्षेत्र आपको लिए बेहतर है। आप 12वीं के बाद ही होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। Hotel Management: दुनियाभर में होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री का तेजी से विकास हो रहा है। जिस गति से इस क्षेत्र में विकास हो रहा है उसी गति से योग्य एवं पेशेवरों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में रोजगार के मामले में उछाल देखने को मिला है जो आगे भी जारी रहने वाला है। अगर आप भी 12वीं के बाद कोई ऐसा प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, जिसको करने के बाद आपको तुरंत ही बेहतर रोजगार के मौके उपलब्ध हों, तो ऐसे में आप होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। इस क्षेत्र में विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स मौजूद हैं, जिनको करने के बाद आप इस क्षेत्र में एक पेशेवर के तौर पर योग्यता हासिल कर लेंगे।
Career After 12th: देश के साथ विदेश में भी मिलेगी नौकरी
होटल इंडस्ट्री का क्षेत्र बहुत बड़ा है और या देश के साथ विदेश में भी अलग महत्ता रखता है। इस क्षेत्र में कोर्स करने के बाद आप पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप करके नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान ही आपको 10 हजार रुपये या उससे ज्यादा मेहनताना प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप और अनुभव के बाद आप देश-विदेश की होटल इंडस्ट्री में नौकरी करने के लिए एलिजिबल हो जायेंगे। अनुभव और एक्सपीरियंस के बाद आप देश के साथ ही विदेश में भी अपनी पहचान बनाकर लाखों रुपये प्रतिमाह कमा सकते हैं।
यदि आप होटल मैनेजमेंट में अपना भविश्य बनाना चाहते है और हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म में चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में या सामान्य बुनियादी ढांचे के बारे में कोई जानकारी चाहते हैं तो कृपया हमसे 1800 5323 000 पर संपर्क करें (टोल फ्री) 9997995901 और अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट www.hihtworld.com देखे।