मथुरालीक्स …Mathura Video News वीडियो देखें बरसाना की लड्डू होली पर पहुंची सीएम योगी ने ब्रह्माचल पर्वत स्थित श्री राधा रानी मंदिर से राधे राधे का जयघोष किया, श्रीजी को 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया। कल लठामार होली है, बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद। ( Mathura Video News : CM Yogi inaugurate Rangotsav in Barsana, 11 kg Laddu Bhog in Radha Rani Temple#Mathura)
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे बरसाना हेलीकाप्टर से पहुंचे, यहां रोपवे से श्री राधारानी मंदिर पर पहुंचने के बाद श्रीजी के दर्शन किए। श्रीजी के सामने बैठकर पूजा अर्चना की और 11 किलो के लड्डू का भोग लगाया। उनके राधे राधे कहते ही बरसाना में लड्डू होली मनाने पहुंचे देश भर के श्रदृालु उमंग और उत्साह में डूब गए, पुष्पवर्षा करने के बाद वे राधेबिहारी इंटर कालेज पहुंचे।

रंगोत्सव का शुभारंभ, बोले महाकुंभ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राधेबिहारी इंटर कॉलेज, बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिन लोगों ने सनातन के खिलाफ अफवाह फैलाई उन्हें लोगों ने जवाब दिया। कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि यहां बार बार आने का मौका मिल रहा है, कल लठामार होली है।
ब्रज भूमि की बारी है, अयोध्या की तरह विकास होगा
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का विकास हुआ, काशी और महाकुंभ में प्रयागराज का विकास किया गया। अब ब्रज भूमि की बारी है, अब यहां विकास होगा।
गुरुवार रात से वाहनों का प्रवेश बंद
बरसाना में प्रवेश के आठ रास्ते हैं, इन रास्तों को गुरुवार रात आठ बजे से बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है।लड्डू होली पर बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वाहनों के लिए बाहर पार्किंग बनाई गई हैं।
सात मार्च बरसाना लड्डू होली
आठ मार्च बरसाना लठामार होली
नौ मार्च नंदगांव लठामार होली