आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में पूजा अर्चना, जमकर खरीदारी, 1200 से अधिक शादियां, दो दिन में ज्वेलरी, वाहन सहित 100 करोड़ का हुआ कारोबार। ( Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra)
अक्षय तृतीया पर्व रविवार के साथ ही सोमवार को भी मनाया जा रहा है। रविवार को लोगों ने ज्वेलरी, बुलियन, वाहन, इलेक्ट्रोनिक आइटम, रियल एस्टेट में जमकर खरीदारी हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन में आगरा में ज्वेलरी और बुलियन की 80 करोड़ की बिक्री हुई है। इसके साथ ही रियल एस्टेट, वाहन सहित करीब 20 करोड़ की बिक्री हुई है। सोमवार को भी ज्वेलरी, रियर एस्टेट सहित अन्य सामानों की भी जमकर बिक्री होने का अनुमान है।
मंदिरों में आयोजन, आज 1200 शादियां
अक्षय तृतीया पर सोमवार को मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ है इसके साथ ही शहर में आज करीब 1200 शादियां हैं।