आगरालीक्स…आगरा के बैंक कर्मियों ने 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का किया आहृवान. इन मांगों को लेकर है प्रदर्शन
बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च के राष्ट्रव्यापारी बैंक हड़ताल का आहृवान किया गया है. इसको लेकर शुक्रवार को आगरा के पंजाब नेशनल बैंक के सामने काफी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.
हड़ताल को सफल बनाने की अपील
सभी ने अपनी सहभागिता देकर इस प्रदर्शन को सफल बनाया महिला शक्ति का इसमें विशेष योगदान रहा. अपनी मांगों को लेकर दिनांक 24 एवं 25 मार्च को बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में वहां उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में उस दिन एकत्रित होकर हड़ताल को सफल बनाने के लिए आवाहन किया गया.