Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : 55 year old businessman found dead on railway track in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : 55 year old businessman found dead on railway track in Agra#Agra

652

आगरालीक्स…. Agra News : आगरा में कर्ज से परेशान कारोबारी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा जो भी घर पर तगादा करने आया, वही मौत का जिम्मेदार। ( Agra News : 55 year old businessman found dead on railway track in Agra#Agra)


आगरा के तेज नगर कमला नगर के रहने वाले 55 साल के घनश्याम दास की हींग की मंडी में जूता ट्रेडिंग की जीएस ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। रविवार को वे अपने घर से स्कूटर से निकले और स्कूटर को कमला नगर में अपने भांजे रोहित की केक एंड ब्रेकर्स की दुकान के सामने खड़ा कर दिया। भांजे से कहा कि शेविंग कराने के लिए जा रहे हैं।
चार घंटे बाद भी नहीं लौटने पर तलाश, सिकंदरा थाने से आया फोन
घनश्याम दास चार घंटे बाद भी नहीं लौटे तो रोहित ने परिजनों को फोन किया। इसके बाद उनकी तलाश की गई, पुलिस को सूचना दी गई, इसी दौरान ​थाना सिकंदरा से फोन आ गया कि राजा की मंडी स्टेशन के पास सेक्टर 16 पर कोई व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया है। उसका शव मिला है। भांजा रोहित पहुंचा तो उसने शिनाख्त कर ली।


स्कूटर की डिकी में मिला मोबाइल और सुसाइड नोट
पुलिस ने स्कूटर की डिकी खोली तो उसमें मोबाइल और सुसाइड नोट रखा हुआ था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में जूता बाजार में कर्ज के लिए चलने वाली पर्चिंयों का जिक्र है इससे घनश्याम दास पर कर्ज बढ़ता गया, इसमें उन्होंने लिखा है कि जो भी घर पर तगादा करने के लिए आया, उनकी मौत का वही जिम्मेदार होगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

बिगलीक्स

Agra News: Three arrested in Agra Police encounter, Video

आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi review development work in Agra region on 23rd June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 41 Degree forecast on 21st June 2026 in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अब फिर से बढ़ेगी गर्मी, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!