Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against Girdhar Infrabuild Pvt. Limited director in Rs 2.45 crore fraud
बिगलीक्स

FIR lodged against Girdhar Infrabuild Pvt. Limited director in Rs 2.45 crore fraud

160

आगरालीक्स …आगरा में एक और बिल्डर व उनकी पत्नी के खिलाफ पौने तीन करोड की धोखाधडी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बिल्डर शहीद नगर में बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
ताजगंज के गुलमोहर एन्क्लेव निवासी विष्णु रावत ने आरोप लगाए हैं कि उनकी कहरई मोड पर 5000 वर्ग गज जमीन थी, उन्हें स्कूल खोलना था, इसके लिए रुपये की जरूरत पडी। उन्होंने अपने मित्र गिरधर इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ हरेंद्र प्रताप मोहनिया से संपर्क किया। पौन तीन करोड में जमीन का सौदा हो गया, बैनामा भी करा लिया लेकिन चेक 2020 से 2026 तक के दिए। इसका उन्होंने विरोध किया तो वे डेढ साल तक रुपये देने का आश्वसन देने लगे। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजा सिंह का कहना है कि गिरधर इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ हरेंद्र प्रताप मोहनिया व उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जून में कई बिल्डरों पर मुकदमे
आगरा में बिल्डरों के खिलाफ एक साथ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इस बार मुकदमा पाटर्नर बनाने के लिए करोडों रुपये लेने के बाद वापस न करने पर दर्ज कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कारोबारी बृजमोहन तपड़िया ने आगरा डायनामिक इंफ्रा प्लानर्स के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लिखाया है। आगरा के खंदारी स्थित एमीनेट एमरैल्ड निवासी बृजमोहन तपड़िया ने आगरा डायनामिक इंफ्रा प्लानर्स के मनीष अग्रवाल उनके भाई मनोज अग्रवाल, पत्नी मेघना अग्रवाल (नोएडा), मनोज सिंघल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल (दिल्ली) के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि वर्ष 2007 में लायंस क्लब के एक कार्यक्रम में नीरज ने उनकी मुलाकात मनीष सिंघल से कराई थी। मनीष एक दिन उनके घर आए गए। उनका कहा कि एसकेपी सहकारी आवास समिति में पैसा इनवेस्ट कर सकते हैं। 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलेगी। जमानत के रुप में जो प्रोजक्ट चल रहा है उसमें फ्लैट बुक किए जाएंगे। वह उनके होंगे। उनके नाम कई फ्लैट किए गए। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि फ्लैट किसी और बेच दिए गए हैं। पैसा वापसी का दबाव बनाया तो उन्हें 7.75 करोड़ का चेक दिया गया। यह बाउंस हो गया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
बैंक मैनेजर ने गायत्री बिल्डर पर लगाए आरोप
ओल्ड ईदगाह कालोनी निवासी डौली हांडा सोमवार को एसएसपी दिनेश चंद दुबे से मिली। उन्हें बताया कि वर्ष 2012 में पति ने लोन लेकर ताजनगरी में गायत्री रिट्रीट में फ्लैट बुक कराया था। जुलाई 2013 में फ्लैट की रजिस्ट्री करा ली। कब्जा अभी तक नहीं मिला। उन्हें जानकारी हुई है कि बिल्डर ने फ्लैट किसी और को बेच दिया है। अब उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोपित बिल्डर यह बोल रहा है कि पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। एक नहीं कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस विभाग के लोग भी पीड़ितों की फेहरिस्त में शामिल हैं। 1.20 लाख लिए, न प्लॉट मिला न पैसा आगरा।
कृष्णा डवलपवैल पर मुकदमा
धोखाधड़ी का एक मुकदमा बैंक हाउस कालोनी निवासी अखिल कुमार सिंह ने लिखाया है। मुकदमे में एत्मादपुर के गांव रहनकलां निवासी बनवारीलाल वर्मा, मनोज यादव, पवन नामजद हैं। बनवारीलाल ने संजय प्लेस में कृष्णा डवलपवैल के नाम से आफिस खोला था। यमुना एक्सप्रेस वे के पास प्लाट के नाम पर बुकिंग की गई थी। अखिल कुमार का आरोप है कि उन्होंने दो प्लाट के लिए बुकिंग कराई थी। एडवांस के रूप में 1.20 लाख रुपये दिए थे। प्लाट भी नहीं मिला और पैसा भी फंस गया है। पैसा मांगने पर धमकी दी गई है। 32 लाख एडवांस लिया, दुकान दूसरे को बेच दी आगरा।
सिद्धार्थ अपार्टमेंट निवासी संतोष कुमार गुप्ता के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने मनोज दीक्षित, दीपक शर्मा व रामदेव शर्मा के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। संतोष का कहना है कि वह अपने बेटे के लिए संजय प्लेस में दुकान खोज रहे थे। आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। बताया कि उनकी संजय प्लेस स्थित स्काई टॉवर में दुकान है। उन्होंने दुकान देखी पसंद आ गई। खरीदने के लिए 32 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने दुकान किसी और बेच दी। पैसा मांगने पर 25 लाख का एक चेक दिया। वह भी बाउंस हो गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!