Friday , 14 March 2025
Home बिगलीक्स TCS Manager Death Case Agra Video: Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra
बिगलीक्स

TCS Manager Death Case Agra Video: Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra

आगरालीक्स …Manav Sharma Birthday Today : आज मानव शर्मा का 29 वां जन्मदिन है। पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर की थी सुसाइड, पत्नी निकिता की मां और बहन को भेजा जेल, वीडियो बना मौत से पहले का बयान। ( TCS Manager Death Case Agra : Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra)


आगरा के डिफेंस कॉलोनी थाना सदर के रहने वाले 28 साल के टीसीएस कंपनी में मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह सुसाइड कर ली थी। एक साल पहले 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता के साथ शादी हुई थी। मानव शर्मा मुंबई से पत्नी निकिता को लेकर 23 फरवरी को आए थे और उसे बरहन ससुराल में छोड़ने के बाद घर आ गए थे। सुसाइड करने से पहले मानव शर्मा ने वीडियो बनाया था इसमें पत्नी निकिता के उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही थी, मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में मानव शर्मा की पत्नी निकिता, ससुर नपेंद्र शर्मा, मां पूनम शर्मा बहन निशु और छोटी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने निकिता की मां और बहन को अरेस्ट किया
थाना सदर पुलिस ने होली से एक दिन पहले पुलिस ने निकिता की मां पूनम शर्मा और बहन निशु को अरेस्ट कर लिया। छोटी बहन की इंटमीडिएट की परीक्षा थी पुलिस ने उसे परीक्षा देने में कोई समस्या आने पर मदद करने की भी बात कही।


निकिता और ससुर फरार, लिए जाएंगे गैर जमानती वारंट
एसीपी सदर विनायक भोसले का मीडिया से कहना है कि निकिता और ससुर न्रपेंद्र शर्मा को अरेस्ट करने के लिए ​दबिश दी जा रही हैं। निकिता के गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है। अरेस्ट नहीं होती है तो ईनाम भी घोषित किया जाएगा। मानव शर्मा का सुसाइड से पहले का वीडियो म्रत्यु पूर्व बयान मानकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
आरोप निकिता के कई ब्वायफ्रेंड, किसी और से प्यार करती थी निकिता
थाना सदर में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि निकिता किसी और से प्यार करती थी, उसका कहना था कि उसके कई ब्यायफ्रेंड हैं। इससे मानव शर्मा परेशान था। उसने यह बात अपने माता पिता को बताई थी वे भी उसे समझाने के लिए मुूंबई गए थे और कहा था कि अभी शादी हुई है धीरे धीरे सभी ठीक हो जाएगा।


आज मानव शर्मा का जन्मदिन
एयरफोर्स से रिटायर नरेंद्र शर्मा के एक बेटा मानव शर्मा और एक बेटी आकांक्ष है। आकांक्षा दिल्ली में रहती है। मानव शर्मा का 14 मार्च को जन्मदिन है आज 29 वां जन्मदिन था लेकिन उससे पहले ही मानव शर्मा ने सुसाइड कर ली। इस गम से पूरा परिवार टूट गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

बिगलीक्स

Agra News : Rain forecast today in Agra #agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में तेज धूप के बाद बारिश, आज कैसा...

error: Content is protected !!