आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पद कार्यकर्ताओं के नाम की घोषणा की जाएगी। ( Agra News : BJP, Agra Distt & Mahanagar team declare soon#Agra)
आगरा में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष के पद पर राजकुमार गुप्ता के नाम की घोषणा की गई। अब महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। नई कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए वार्ड से लेकर मंडल अध्यक्ष स्तर और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नामों की सिफारिश की जाएगी, इसके बाद नई कार्यकारिणी गठित होगी।
2027 के चुनाव पर नजर
यूपी में अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, नई कार्यकारिणी पर विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी। पिछले चुनावों में भाजपा ने सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की है लेकिन हर बार नई चुनौती मिल रही हैं।