आगरालीक्स…रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 87वां स्थापना दिवस. अपनी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने का संदेश…
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने अपने 87वें स्थापना दिवस को दयालबाग स्थित अतुल फार्म्स में भव्यता और उल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं रोटरी इंटरनेशनल के रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन शरत चंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ आगरा के गौरवशाली इतिहास की सराहना की और कहा कि वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर के नेतृत्व में क्लब ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। वहीं, विशिष्ट अतिथि रोटेरियन शरत चंद्रा ने क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अन्य संस्थाओं के लिए एक मिसाल है।

क्लब अध्यक्ष नम्रता पणिकर ने इस अवसर पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि क्लब के सभी सदस्य हर कदम पर उनका पूर्ण सहयोग करते हैं, जिससे उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणा मिलती है। क्लब सचिव रोटेरियन इंजीनियर आशीष अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब तक 277 दिनों में 142 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी 93 दिनों में भी क्लब अपनी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठतम 15 सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन के.डी. गुप्ता एवं रोटेरियन गुंजन गिरीश सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटेरियन राम सरन मित्तल, रोटेरियन डॉ. आलोक मित्तल, रोटेरियन राजीव लोचन भारद्वाज, रोटेरियन उदित बंसल, रोटेरियन जीतेंद्र जैन, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन राधे श्याम शर्मा, रोटेरियन उमेश गुप्ता, रोटेरियन दीन दयाल अग्रवाल, रोटेरियन योगेश जिंदल, रोटेरियन तूलिका बंसल, रोटेरियन विनोद गुप्ता, रोटेरियन राजेश जैन सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
