आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट के बाद दो युवकों की मौत. आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर लगाया जाम. पुलिस मौके पर पहुंची
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में खंदौली के रहने वाले दो युवकों की यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत् हो गई. बुधवार को घटना से आक्रोशित परिजनों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई.
ये है मामला
मथुरा के बल्देव अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 145.230 किमी. गांव नगला हेता के पास दोय ुवकों की मौत् हो गई. नोएडा से आगरा की ओर आ रही बाइक पर सवार दो युवक तरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह और जैकी पुत्र मेघ सिंह निवासी पैठखेरा थाना खंदौली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनो ही युवकों की मौत् हो गई. दोनों युवकों के शव जब गांव पहुंचे तो लोगों में आक्रोश हो गया. ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर शव रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.