आगरालीक्स …Agra News : आगरालीक्स आगरा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर हुए विवाद के बाद दूल्हे और बारातियों को पीटने का आरोप, वीडियो हो रहा वायरल।
( Agra News : Clash over DJ sound during marriage procession in Agra#Agra )
आगरा के एत्मादपुर स्थित कृष्णा मैरिज होम में बुधवार को छलेसर गांव के रहने वाली युवती की शादी मथुरा के रहने वाले युवक से थी। रात 10 बजे बारात चढ़ रही थी, बारात चढ़ाने के दौरान डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया, मारपीट होने लगी। आरोप है कि दूल्हे को नीचे उतार लिया, बरातियों को भी पीटा।
वीडियो हो रहा वायरल, थाने में दी तहरीर
मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में एक कार खड़ी दिखाई दे रही है इसके पास ही डंडे से कुछ लोगों द्वारा लोगों को पीटा जा रहा है। इस मामले में दुल्हन पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।