आगरालीक्स …Agra News : आगरा कल से आगरा किला में शुरू हो रहा लाइट एंड साउंड शो, मैं समय हूं डायलॉग बोलने वाले हरीश भिमानी की आवाज में हिंदी और अंग्रेजी में दो शो, जानें टिकट। ( Agra News : Light & Sound Show start in Agra Fort from 18th April 2025#Agra)
आगरा किला में 18 अप्रैल से लाइट एंड साउंड शो शुरू हो रहा है, इस शो के लिए थ्री डी पोजेक्शन मैपिंग का इस्तेमाल किया गया है। लाइट एंड साउंड शो में शिवाजी की गाथा के साथ ही मुगल का इतिहास भी दिखाया जाएगा। थ्री डी मैपिंग टकनीकी से द्रश्य गतिशील दिखाई देंगे महसूस होगा कि कोई अभिनय कर रहा है।
कबीर बेदी की आवाज में अंग्रेजी और हिंदी में हरीश की आवाज
हिंदी में तैयार किए गए लाइट एंड साउंड शो में महाभारत में मैं समय हूं डायलॉग अपनी आवाज से दिलो दिमाग में बिठाने वाले हरीश भिमानी और अंग्रेजी में एक्टर कबीर बेदी ने आवाज दी है। 45 मिनट का एक शो होगा। 19 अप्रैल से आम जनता के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।
गर्मियों के लिए
हिंदी शो शाम 7.30 बजे से रात 8.15 बजे
अंग्रेजी में शो रात 8.30 बजे से रात 9.15 बजे
टिकट
भारतीय नागरिक 350 रुपये
विदेशी पर्यटक 800 रुपये
12 साल से छोटे बच्चों के लिए निशुल्क