आगरालीक्स…शादियों के सीजन में सोना एक लाख रुपये पहुंचा. 2025 के चार महीने में ही दाम 23 हजार रुपये से अधिक बढ़े…लखटकिया सोने ने उड़ाए लोगों के होश
शादियों के सीजन के बीच सोने के दाम पहली बार एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गए हैं. मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 1 हजार 500 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं चांदी के दाम भी एक लाख के करीब तक पहुंच गए हैं. इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक यानी 112 दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 23,838 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव इस साल 9883 रुपये बढ़ा है.अमेरिकी चीन के बीच बढ़ते ट्रेर वॉर मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना एक लाख 10 हजार रुपये तक जा सकता है.