आगरालीक्स…5 साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा. आवेदन प्रक्रिया शुरू. जून से अगस्त के बीच होगी मानसरोवर की यात्रा…जानें क्या है आवेदन की प्रकिया सहित पूरी जानकारी
5 साल के लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी. विदेश मंत्रालय की ओर से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जून से अगस्त के बीच में 750 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिलए जा सकेंगे. इच्छुक श्रद्धालु अब http://kmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.जेंडर बैलेंस पर रहेगा ध्यान
इस बार यात्रियों के चयन में खासतौर पर जेंडर बैलेंस का ध्यान रखा जाएगा ताकि सभी वर्गों को बराबरी का अवसर मिले. उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथूला दर्रे के जरिए कुल 15 जत्थे कैलाश मानसरोवर की ओर रवाना होंगे. हर जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे. इनमें से 5 जत्थे लिपुलेख के रास्ते और 10 जत्थे नाथूला दर्रे के जरिए यात्रा करेंगे.