मथुरालीक्स…मथुरा में व्यापारी नेता की हत्या के आरोपी दो शूटर मुठभेड़ में अरेस्ट…पुलिस की गोली लगने से हुए घायल
मथुरा में व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग उर्फ हेमू की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शूटर व उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. यह मुठभेड़ जयसिंहपुरा के जंगलों में हुई हैं. पुलिस की गोली लगने से दोनों शूटर घायल हो गए हैं. पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. इनके पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.23 अप्रैल को की थी हत्या
थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित गायत्री तपोभूमि के गायत्री विहार कॉलोनी में हेमेंद्र गर्ग रहते थे. हेमेंद्र गर्ग व्यापारी नेता थे और वे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संगठन मंत्री थे. 23 अप्रैल बुधवर को हमेंद्र गर्ग मोक्षधाम स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे. लेकिन रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. व्यापारी नेता की हत्या से सनसनी फैल गई. व्यापारियों ने भी आक्रोश जताया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. दो दिन पहले पुलिस ने आरोपी मिठाई कारोबारी दो सगे भाई योगेश और राजन यादव को अरेस्ट कर जेल भेजा था.
शूटर और उसका साथी अरेस्ट
शनिवार दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि व्यापारी नेता को गोली मारने वाला आरोपी शूटर राकेश जोशी और उसका साथी सादिल शाह जयसिंहपुरा के जंगलों में छुपा हुआ है. इस पर पुलिस ने दोपहर को ही घेराबंदी की. पुलिस को देख शूटरों ने फायरिंग कर दी लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली से दोनों शूटर राकेश और सादिल के पैर में गोली लगी. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.