फिरोजाबादलीक्स…पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या. चाकुओं से गोदा शव. हंगामा, रोड किया जाम..
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यही नही हमलावरों ने हत्या करने के बाद शव को चाकुओं से गोदा. टूंडला के मोहम्मदाबाद में यह घटना शनिवार सुबह हुई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव को कब्जे में लेकर ले जाने का प्रयास किया जिस पर ग्रामीण भड़क गए. पुलिस ने किसी तरह हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला. मौके पर कई थानों का फोर्स और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए.
मृतक का नाम 55 वर्षीय पप्पू कुशवाह है. पप्पू कुशवाह मोहम्मदाबाद गांव के रहने वाले थे और पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे. शनिवार सुबह नौ बजे वह बाइक से घर से निकले थे कि कुछ ही दूरी पर हमलावरों ने उनहें घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद श्व को चाकुओं से गोदा. हत्या के आद आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निलके. घटना से सनसनी फैल गई. सूचना पर थाना टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले जाकर जिप्सी में रखवाया लेकिन इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश छा गया. उन्होंने शव को जबरन नीचे उतार लिया. इस पर पुलिस से बहस भी हुई. सूचना पर एसएसपी सौरभ दीक्षित और कई थानों का फोर्स मौके पर हपुंच गया. किसी तरह मामला शांत कराया. पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.