फिरोजाबादलीक्स….फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़ी डेढ़ करोड़ की 21.476 किलो अवैध चरस. तीन तस्कर भी दबोचे..
आगरा मंडल की फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन तस्करों को अरेस्ट किया है और इनके पास से 21.476 किलो अवैध चरस भी बरामद की है. इस चरस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये हैं. पुलिस इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की कुंडली खंगाल रही है.
अंडरपास के नीचे खड़े थे तस्कर
फिरोजाबाद की थाना रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति हाथ में थैला लिए हुए हैं और ममता डिग्री कॉलेज के अंडरपास के नीचे हैं. वह किसी का इंतजार कर रहे हैं और कहीं जाने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को अरेस्ट कर लिया और इनके पास मौजूद थैला ले लिया. थैले में अवैध चरस थी. इसका वजन कुल 21.476 किलो था जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ हैं.
पकड़े गए तस्करों के नाम
मुन्तियाज पुत्र शमशुल हसन निवासी आकाशवाणी रोड खैर मस्जिद के पास थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद
फईम पुत्र रहीश निवासी नूरनगर ठेके के पीछे वाली गली थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद
मौ0 शोएब पुत्र जहीर निवासी दीदामई फत्ते टेन्ट हाउस के पास रामगढ रोड थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद