Friday , 19 June 2026
Home देश दुनिया Seema Haider said- I will not go to Pakistan under any circumstances
देश दुनिया

Seema Haider said- I will not go to Pakistan under any circumstances

500

आगरालीक्स…सीमा हैदर बोली—गाड़ी से कूद जाउंगी, मर जाउंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाउंगी. मैं अब भारत की बहू…कमरे में हुई बंद…मोदी और योगी से की है अपील

पाकिस्तानी दुल्हनियां सीमा हैदर के अब पाकिस्तान लौटने पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. फिलहाल सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही सीमा हैदर ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया है. इससे पहले उसने मीडिया के सामने कहा कि वह मर जाएगी, गाड़ी से कूद जाएगी, कुछ भी करेगी लेकिन भारत छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाएगी. इधर सचिन मीणा भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

इधर दो दिन पहले सीमा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें सीमा कहती है कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. मैं मोदी जी और योगी जी से कहना चाहती हूं कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन अब बहू भारत की हूं. मुझे यहां रहने दिया जाए. बता दें कि 18 मार्च को ही सीमा ने एकबेटी को जन्म दिया है.

2023 में आई थी पाकिस्तान से
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद में रहने वाली सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी. उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरी जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 साल के सचिन के साथ रहते हुए पकड़ा. बताया जाता है कि सचिन और सीमा 2019 में आनलाइन गेम खेलते हुए संपर्क में आए थे. सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं. गुलाम ने पहेल अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी. जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को अरेस्ट किया गया था. सीमा पर जहां अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है तो वहीं सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था. बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic news: An Indian Air Force aircraft crashed in Assam. 5 personnel lost their lives

आगरालीक्स…दुखद खबर, भारतीय वायुसेना का विमान असम में क्रैश. लैंडिंग के दौरान...

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

देश दुनिया

Get your 10-year-old Aadhaar card updated; opportunity till June 14…#agranews

आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई...

देश दुनिया

Weather: Monsoon delayed. It will now reach Kerala after 7 days.

आगरालीक्स…मानसून में देरी. अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेंगा मानसून. श्रीलंका में...

error: Content is protected !!