आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी से बाहर किए गए सभी पाकिस्तानी. सीएम योगी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को किया बाहर. पुलिस और खुफिया एजेंसियां रख रहीं नजर
आगरा सहित उत्तर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सभी पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर देश से बाहर भेज दिया गया है. अंतिम बचे एक नागरिक को भी बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा. इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सीएम के निर्देश पर प्रदेशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया हे. वर्तमान में एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है जिसे 30 अप्रैल को भेज दिया जाएगा.आगरा से 9 पाकिस्तानी भेजे गए वापस
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश भर से वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है. आगरा के ताजगंज में अपनी ससुराल में पत्नी के साथ आया युवक पहले ही दिन एलआईयू कार्यालय हरीपर्वत पहुंच गया और पत्नी को साथ लेकर वापस पाकिस्तान चला गया। इसके बाद आठ और पाकिस्तानी नागरिक जो विजिटर वीजा पर भारत आए थे वे पाकिस्तान लौट गए हैं.
अभी आगरा में 43 पाकिस्तानी नागरिक हैं ये लॉग टर्म वीजा पर हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं अधिकांश ऐसे महिला पुरुष हैं जिन्होंने आगरा के महिला पुरुष से शादी की है और वर्षों से आगरा में रह रहे हैं. हर साल अपने वीजा का नवीनीकरण करा लेते हैं और भारतीय नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है. इनमें से कई के बच्चे भी आगरा में हुए हैं उनके पास आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं. इन सभी का पुलिस ने सत्यापन कर लिया है, लॉग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए दिशा निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.