आगरालीक्स ….Agra News: आगरा से ग्वालियर एक घंटे में पहुंच जाएंगे। 4613 करोड़ रुपये से बनेगा आगरा ग्वालियर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे। ( Agra News: 88 KM Agra-Gwalior Green Field expressway with Rs 4613 crore on Toll Mode#Agra )
आगरा से ग्वालियर पहुंचे में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक भी आगरा से ग्वालियर जाते हैं और स्थानीय लोग भी आगरा से ग्वालियर के बीच यात्रा करते हैं। इसके लिए एनएचएआई यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा ग्वालियर के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है।
88 किलोमीटर होगी दूरी, 4613 करोड़ रुपये में बनेगा
आगरा के देवरी गांव से आगरा ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे शुरू होगा और ग्वालियर के सुमेरा गांव पर समाप्त होगा। इसकी दूरी 88 किलोमीटर होगी। 30 महीने में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे तैयार होगा। इसे सिक्स लेन बनाया जाएगा, करीब एक घंटे में आगरा से ग्वालियर पहुंच जाएंगे।
टोल मोड पर होगा आधारित
आगरा ग्वालियर ग्रीन एक्सप्रेस वे परियोजना बिल्ड आपरेट ट्रांसफर यानी टोल मोड पर आधारित होगा, अनुबंध की रियायत 20 साल की होगी इसमें 30 महीने की निर्माण अवधि भी होगी।
तीन राज्यों को जोड़ेगा
आगरा ग्वालियर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे आगरा के यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान को भी जोड़ेगा। इसके साथ ही एनएच 44 को भी कनेक्ट करेगा।