आगरालीक्स… आगरा के बटेश्वर में यमुना घाट पर तीन बहनें सेल्फी ले रहीं हैं, उनका पैर फिसल गया, तीनों यमुना में डूब गई, दो को बचा लिया, तीसरी की तलाश में तैराक जुटे रहे।
रविवार सुबह बाह के गांव रूदमुली निवासी शुसेंद्र भदौरिया की बेटी बाला (21), दिव्या (19) और शिवा (17) स्कूटी से बटेश्वर तीर्थ पहुंची थी। मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद गोपालेश्वर घाट पहुंचीं। वहां तीनों बहनें एक पत्थर पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगीं। इसी दौरान सबसे छोटी बहन शिवा का पैर फिसला और वह यमुना में गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए दिव्या और बाला भी पानी में कूद गईं। तीनों बहनें गहरे पानी में फंस गईं। उन्हें डूबता देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घाट किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय तैराक बंटू, सुनील यादव, धर्मेंद्र, सुशांत आदि ने तीनों बहनों को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। बाला और दिव्या को बचा लिया। शिवा का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर गांव से घरवाले भी मौके पर आ गए। बटेश्वर पुलिस चौकी पर सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए।
शिवा का नहीं चला पता
शिवा की तलाश शुरू की गई।
देर शाम तक शिवा का सुराग नहीं लगा। बीए की छात्रा है शिवा बाह। बाला बाह कस्बे के एनडी जैन पब्लिक स्कूल और दिव्या बाह पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाएं हैं। शिवा बीए की छात्रा है। हादसे ने दोनों बड़ी बहनों के होश उड़ा दिए हैं। वे घबरा गईं। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थीं। किसी तरह उनकी जान बची हैं।
इंटरनेट फोटो