आगरालीक्स… आगरा में रात को कार चोरी हो गई, उसमें जीपीएस लगा था, जीपीस बंद करते ही कार का इंजन लॉक हो गया, आगरा पुलिस की मदद से कार के साथ चोर भी पकडा गया।
ताजनगरी फेस वन निवासी विनय कुमार कठेरिया ने शनिवार को अपने घर के बाहर कार खडी की थी, सुबह जगे तो घर के बाहर से कार चोरी हो गई, उनकी कार में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगा था और वह उनके मोबाइल से अटैच था। उन्होंने मोबाइल में जीपीएस के माध्यम से कार की लॉकेशन देखी तो वह बनारस के पास मिली, उन्होंने आगरा के कंट्रोल रूम में फोन किया, पुलिस कर्मियों ने उन्हें कंट्रोल रूम में ही बुला लिया।
बदल रही थी लॉकेशन, कंट्रोल रूम से संपर्क कर रही थी पुलिस
कार की लोकेशन बदल रही थी, इसे देखते हुए आगरा कंट्रोल रूम से इलाहाबाद, मिर्जापुर, बनारस, सोनभद्र, भदोई पुलिस को अलर्ट किया। चोर बार-बार रास्ते बदल रहा था। सुबह के समय दूसरे जिलों की पुलिस से अच्छा रेस्पोंस नहीं मिला। कंट्रोल रूम से लगातार कार की लोकेशन देखकर दूसरे जिले की पुलिस से संपर्क करते रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार की कंपनी का ऑफिस खुला।
जीपीएस बंद होते ही इंजन ब्लॉक
सुबह जैसी ही कार की कंपनी का कार्यालय खुला, विनय कटियार ने इंजीनियर से बात की। कार का जीपीएस बंद करा दिया गया। इससे इंजन ब्लॉक हो गया और कार बनारस में लंका क्षेत्र में सड़क पर खड़ी हो गई। मोबाइल में लोकेशन आ रही थी। यह देख ऑपरेटरों ने बनारस पुलिस को जानकारी दी। बताया कि कार एक जगह खड़ी है। बनारस पुलिस दस मिनट में वहां पहुंच गई। चोर भी कार में ही मिल गया। वह कार स्टार्ट करने के प्रयास कर रहा था।
5 5 हजार रुपये का पुरुस्कार
मीडिया को एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने बताया कि कंट्रोल रूम में राज और डीपी गौतम की ड्यूटी थी। उन दोनों ने कार चोर को पकडने में मदद की है, इन दोनों को 5 5 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
इंटरनेट फोटो