Tuesday , 27 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra Nagar Nigam passes general budget of Rs 2175 crore for city development…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Nagar Nigam passes general budget of Rs 2175 crore for city development…#agranews

782

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम का शहर के विकास के लिए 2175 करोड़ का आम बजट पास. 197.53 करोड़ के जलकल के बजट को भी मिली हरी झंडी. टोरंट से होगी 333 करेाड़ की वसूली…जानें क्या—क्या काम कराएगा नगर निगम

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम के सदन में बजट अधिवेशन आयोजित हुआ। बजट अधिवेशन में नगर निगम का आम बजट सर्व सम्मति से पास हो गया। साल 2025-26 के लिए 2175 करोड़ 95 लाख का बजट रखा गया जो साल 2024-25 से 433 करोड़ 40 लाख रुपये अधिक है। इसी प्रकार से 197 करोड़ 53 लाख रुपये के जल कल के बजट को भी बैठक के दौरान हरी झंडी दे दी गई। ये पिछली साल 2024-25 के तुलना में 11 करोड 85 लाख रुपये अधिक है। वर्तमान बजट में संपत्ति कर को 125 करोड़ से बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया गया जबकि टोरंट पावर पर चले आ रहे बकाया 333 करोड़ के टैक्स को 31 मार्च 25 तक ब्याज लगाकर वसूलने का निर्णय लिया गया।

सदन के सदस्यों के अनुरोध पर विज्ञापन शुल्क को नौ से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये कर दिया गया है। सड़क अनुरक्षण मरम्मत मद में निगम निधि से 20 करोड़ रूपये बढ़ाते हुए 50 से 70 करोड़ रुपये कर दिया गया है। बजट अधिवेशन के प्रारंभ में सभासदों द्वारा रखे गये एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र सरकार के माध्यम से रास्ट्रपति को भेजने का निर्णय लिया गया। बजट अधिवेशन के दौरान सबसे लंबी बहस टोरंट पावर पर चल आ रहे करोड़ों रुपये के बकाये को लेकर चली। सदन के सदस्यों का कहना था कि टोरंट जहां पैसा जमा करने पर आम नागरिकों की बिजली काटने में जरा भी देर नहीं लगाता वहीं नगर उससे करोड़ों रुपये की वसूली नहीं कर पा रहा है। रोड कटिंग के नाम पर इस कंपनी के द्वारा मनमानी की जा रही है।

इस पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि टोरंट से वसूली के लिए लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा है। सफाई कर्मियों की नियुक्ति को लेकर पार्षदों द्वारा किये गये सवाल का जवाब देते हुए नगरायुक्त ने बताया कि सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया 10 मई से प्रारंभ की जाएगी। भर्ती में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सदन के सदस्यों ने इस दौरान वैंडिंग जोन में बनाई गयीं दुकानों को शीघ्रातिशीघ्र आवंटन करने के प्रश्न के जवाब में नगरायुक्त ने कहा कि जल्द ही लॉटरी प्रक्रिया से दुकानों का आवंटन कराया जाएगा। इस दौरान विकास कार्यों के लिए हर सदस्य का कोटा निर्धारित करने और कूड़ा कलेक्शन के लिए लागू किये गये यूजर चार्ज में धांधली रोकने के लिए सर्तकता बरतने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

विधायक ने ताजगंज में बंद की गई डिस्पेंसरी को चालू करने को दिया प्रस्ताव--
आगरा छावनी क्षेत्र से विधायक डा जी एस धर्मेश ने भी बजट अधिवेशन में आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लिया। उन्होंने इस दौरान जहां घरों के आगे रैंप बनाकर किये गये अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा तो वहीं मेयर हेमलता दिवाकर को एक प्रस्ताव देकर ताजगंज में नगर निगम द्वारा बंद की गई डिस्पेंसरी को चालू करने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका कहना था कि ताजगंज के चौक काजियान कटरा जोगीदास के पास नगर की डिस्पेंसरी सालों से संचालित हो रही थी। इसमें पैरा मेडिकल स्टाफ और चिकित्सक नियमित रूप से कार्य कर रहा था। तमाम क्षेत्रीय लोग यहां पर इलाज के लिए आते जाते थे परंतु नगर निगम प्रशासन ने इसकी जर्जर हालत को देखते हुए जीर्णोद्धार के लिए बंद कर दिया है। इससे यहां की जनता को घरों से दस से पन्द्रह किलोमीटर दूर एस एन मेडिकल कालेज या जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। अतः इसका जल्द से जल्द पुनरुद्धार कराया जाए। जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके।

सदन की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने की जबकि संचालन अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अलावा अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य लेखाधिकारी ब्रजेश सिंह, सदन के मेंबर और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!