आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में सरेराह देवीराम फूड सर्किल के पास जूस पी रहे युवक की कनपटी पर गोली मारने वालों से पुलिस मुठभेड़, दो अरेस्ट। ( Agra News Video: Two arrested in Police encounter#Agra )
आगरा में बिचपुरी के रहने वाले 18 साल का मिलन शनिवार यानी 26 अप्रैल को देवीराम फूड सर्किल के पास सिकंदरा बोदला रोड पर जूस पी रहा था, उसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और मिलन की कनपटी में गोली मार दी। मिलन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे शुक्रवार को होश आ गया, उसने गोली मारने वालों के बारे में भी बताया।
पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
पुलिस को शुक्रवार रात को मिलन के गोली मारने वाले बिचपुरी के चौहटना के रहने वाले अमन और अभिषेक उर्फ रोबिन के बारे में पता चला, चेकिंग कर रही पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अमन और अभिषेक के पैर में गोली लगी है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मिलन को गोली मारने से एक दिन पहले अमन और अभिषेक का मिलन से झगड़ा हुआ था और मिलन ने उनके साथ मारपीट की थी, बदला लेने के लिए उसे गोली मारी।