आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सरकारी और निजी अस्पताल में फ्री इलाज के लिए कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड, देखें। ( Agra News: Aayushman Card beneficiary category#Agra)
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। जनपद में 2018 में शुरू हुई योजना में अब तक 1.21 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो चुका है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नन्दन सिंह ने बताया कि जिले में योजना से सभी सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मानसिक रोग संस्थान, रेलवे अस्पताल शामिल हैं। साथ ही 70 निजी अस्पताल भी अब तक योजना से जोड़े जा चुके हैं। इनमें कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराते ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 8.91 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 8.67 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
ये है पात्रता श्रेणी–
- वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना के अनुसार वीपीएल कार्डधारक
- अंत्योदय कार्ड धारक, 70 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्ग
- 60 वर्ष से अधिक आयु के वेसहारा दंपती
- अर्धसैनिक बल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- जनगणना के समय पंजीकृत भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक
- दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस स्कीम के अंतर्गत राज्य कर्मचारी
- वर्ष 2018 से पूर्व के लव्ह यूनिट वाले राशन कार्डधारक परिवार