नोएडालीक्स…सीमा हैदर पर घर में घुसकर हमला. युवक ने चार पांच थप्पड़ मारे, गला दबाया.
गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर पर घर में घुसकर एक युवक ने हमला कर दिया. युवक ने घर में घुसकर सीमा को चार पांच थप्पड़ मारे और उसका गला दबाया. इससे सीमा हैदर बुरी तरह से दहशत में आ गई. आारोपी युवक को पकड़ लिया गया है. उसकी पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले के टीबी अस्पताल के पास रहने वाले तेजस झानी के रूप में हुई है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है. ये है मामलायुवक गुजरात से ट्रेन के जरिए दिल्ली आया और यहां से किसी तरह रबूपुरा पहुंचा. शनिवार शाम को करीब सात बजे युवक सीमा हैदर के घर आया और मुख्य दरवाजे को जोर जोर से पीटने लगा. फिर अंदर घुसते ही उसने सीमा हैदर का गला दबा दिया. इस दौरान उसने सीमा को तीन चार थप्पड़ भी मार दिए. किसी तरह परिजनों ने उसे हटाया. इस घटना से सीमा बुरी तरह से घबरा गई. आरोपी युवक को बुरी तरह से पीटा गया और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आरोपी युवक के बारे में जानकारी कर रही है और उससे पूछताछ कर रही है. युवक ने पूछताछ में बताया है कि सीमा ने उस पर काला जादू कर दिया है.