आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद “संकल्प” ने मनाया 16वां अधिष्ठापन समारोह. नये पदाधिकारियों ने किया दायित्व ग्रहण.
भारत विकास परिषद संकल्प शाखा आगरा का 16वां अधिष्ठापन समारोह होटल रेडिसन ब्लू के भव्य सभागार में गरिमामय माहौल के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय संयोजक सेवा प्रमोद सिंहल ने दायित्व ग्रहण करने वाले नवीन पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रवाद के संवाहक के रूप में, भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति के संवर्द्धन का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं संकल्प संरक्षक डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध एवं संपन्न लोगों को परस्पर जोड़कर समाजोत्थान के कार्यों में संलग्न करता है। परिषद की संकल्प शाखा ऐसे श्रेष्ठ कार्यक्रमों के आयोजन में ब्रज प्रांत में अग्रणी है।इस अधिष्ठापन समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने सत्र 2025-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों अध्यक्ष- विजय जैन, सचिव- डॉ अंशु अग्रवाल कोषाध्यक्ष- अंकित अग्रवाल एवं महिला संयोजिका- अंजना शर्मा को दायित्व ग्रहण कराया। प्रांतीय संरक्षक डॉ कैलाश सारस्वत ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गतिविधि प्रमुख संपर्क रोहित पुरी, सेवा पंकज अग्रवाल व संस्कार रवि नारंग, पर्यावरण कीर्ति शर्मा, सह सचिव- किरन कपूर, सह कोषाध्यक्ष- प्रतीक पूरी को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर संकल्प शाखा में जुड़े 8 नवीन सदस्यों को प्रांतीय सचिव सीए विवेक अग्रवाल ने सदस्यता संकल्प ग्रहण कराया।
प्रांतीय संरक्षक डॉ. कैलाश चन्द्र सारस्वत, प्रांतीय उपाध्यक्ष टीटू गोयल, मार्गदर्शक संजय कपूर उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकल्प सदस्य नीलम अग्रवाल एवं निशि अग्रवाल द्वारा की गई शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। अध्यक्ष विजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। विगत वर्ष की आख्या निवर्तमान सचिव डॉ विकास जैन द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल एवं रोहित पुरी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन नवागत सचिव डॉ अंशु अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद संकल्प के सदस्य दम्पतियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।