आगरालीक्स…आगरा में घरो के बाहर से बाइकें चोरी करने वाले चार बदमाश पुलिस ने किए अरेस्ट. इनमें एक बाल अपचारी भी. तीन चोरी की गाड़ियां बरामद
आगरा की थाना सदर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को अरेस्ट किया है जिनमें एक बाल अपचारी भी है. ये लोग घरों के बाहर से बाइकें चोरी किया करते थे और फिर उनकी नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे. पुलिस ने इनके पास से तीन चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.5 मई को की थी बाइक चोरी
थाना सदर पुलिस में 5 मई को सूचना आई कि घर के बाहर से बाइक चोरी की गई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. 7 मई को थाना सदर बाजार पर गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि में गश्त/चैंकिग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर 02 पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त-ध्रुव, अमित व वीरेन्द्र को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को सीओडी ग्राउण्ड के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल (चोरी की) व ₹1,700/- बरामद हुये. अभियुक्तों के कब्जे से बरामदगी के आधार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में धारा-317(2)/317(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद 03 मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि बरामद तीनों मोटर साइकिल चारो अभियुक्तों ने मिलकर चोरी की हैं, चोरी करने के बाद पकड़े जाने के डर से मोटर साइकिल की नंबर प्लेट निकाल देते है. बरामद पैशन प्रो मोटरसाइकिल को चारों अभियुक्तों ने मिलकर 5 मई की रात में सेवला पैट्रोल पम्प वाली गली नंगला जस्सा से चोरी की है तथा अन्य दो मोटर साइकिल को 4 मई को नौबरी से चोरी किया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- ध्रुव पुत्र कृष्ण मुरारी गुप्ता निवासी- वैष्णों कालोनी नंगला परसोती थाना सदर बाजार,
आगरा। - अमित पुत्र सुमंगल सिंह निवासी- धर्मरूप हास्पिटल के सामने ताल सेमरी थाना ताजगंज,
आगरा। - वीरेन्द्र पुत्र फूल सिंह राठौर निवासी- ग्राम श्यामो थाना ताजगंज, आगरा ।
- बाल अपचारी