आगरालीक्स…आगरा में भारतीयों की सुरक्षा के लिए बार्डर पर खड़े वीर जवानों के लिए किया गया सुंदरकांड का पाठ. श्री बांकेबिहारी सत्संग समिति का सामूहिक एकादशी उद्यापन संपन्न
श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह आज शुक्रवार को भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। महामंत्री प्रदीप कुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। साथ ही बताया कि आगरा ही नहीं विभिन्न शहरों और राज्यों से भी पधारे यजमानों ने उद्यापन कार्यक्रम संपन्न किये। शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने ब्राह्मणों और सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ एवं आचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री जी द्वारा व्यास पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।संचालन समिति के उप महामंत्री डॉ. रामानुज भारद्वाज ने किया। इस दौरान उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए बच्चों को धर्म और संस्कार देने का आग्रह किया। समिति के मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल, सह-संयोजक बनवारीलाल अग्रवाल ने उद्यापन के दोनों दिन पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं विशाल मित्तल, संदीप मित्तल व अन्य सदस्यों ने व्यास पूजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को संभालते हुए सभी ब्राह्मणों और अतिथियों को भोज कराया।
मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने वर्तमान में बॉर्डर पर आतंक से लड़ रहे सैनिकों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि भारत माता की रक्षा के लिए दीवार बन कर खड़े भारतीय सेना के वीर सपूतों की विजय और लंबी आयु के लिए सुंदरकाड का पाठ एक बार दोबारा किया गया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष कुसुम बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, एस बीमित्तल, सुमन शर्मा, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल(लड्डू भाई), रूपेश अग्रवाल, आशोक बाबू गुप्ता, अशोक अग्रवाल(एलआईसी), अशोक अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, प्रीती सिंह, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।