आगरालीक्स:…Agra News: आज हाइपरटेंशन डे है, गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर घातक हो सकता है। ब्लड प्रेशन को 140 बाई 90 से बढ़ने ना दें, इससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और गुर्दा फेल होने का भी खतरा। ( Agra News: Hypertension dangerous to pregnant#Agra )
विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लड प्रेशर का बढ़ना घातक हो सकता है लेकिन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में लक्षण नहीं आते हैं इसलिए पता नहीं चलता है और जांच भी नहीं कराते हैं। गर्भवती में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर गर्भस्थ शिशु को भी खतरा भी हो सकता है।
नमक का ज्यादा सेवन करने से भी बढ़ रहा ब्लड प्रेशर
नमक का ज्यादा सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है, नमक का सेवन कम करने के साथ ही नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।