आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में सरकारी केंद्रों पर प्रसव की संख्या कम हो गई है, इस वर्ष 61 हजार से अधिक प्रसव कराने का लक्ष्य रखा गया है। ( Agra News: 61730 delivery target for health center in Agra#Agra)
जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए प्रसवों की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा 61 हजार 730 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष माह अप्रैल तक 3382 प्रसव कराये जा चुके हैं, जो कि विगत वर्ष में माह अप्रैल के सापेक्ष कम है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि बीएचएसएनडी के दौरान महिलाओं को टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाए साथ ही उनका विवरण भी आशायें अपनी रजिस्टर में अंकित करें, ताकि प्रसव के समय उन्हें शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव के लिए लाया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र की कुल 15 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोई भी प्रसव नहीं कराया गया है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि सभी एमओआईसी अपने अपने क्षेत्र की आशाओं से कारण पता करते हुए समीक्षा रिपोर्ट उपलब्ध करायें, जिससे कारणों का निवारण कर प्रसव की संख्या बढ़ाई जा सके।