आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सदर सहित छह थानों के प्रभारी बदले गए। देखें अपने थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी। ( Agra News: Police station Sadar & 5 other Police station in charge cahnge#Agra )
आगरा में शनिवार को छह थानों के प्रभारी बदले गए हैं। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी आनंद वीर सिंह को थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी बनाया गया है। वहीं, थाना जगदीशपुरा का प्रभारी वाचक अपर पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार को बनाया है। थाना सदर के प्रभारी बिरेश पाल गिरि को शाहगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थाना सदर का प्रभारी थाना प्रभारी एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह को बनाया है। आलोक कुमार सिंह को थाना एत्मादपुर का प्रभारी बनाया गया है। रुनकता चौकी प्रभारी गुरुविंद्र को थाना प्रभारी बरहन बनाया है।