आगरालीक्स…आगरा में लू चलने के साथ बारिश के भी आसार. दो दिन से ऐसा ही है मौसम. दिन में असहनीय तेज धूप और फिर आंधी के साथ बारिश…
आगरा सहित आसपास के इलाकों में मौसम अजब गजब जैसा हो गया है. सुबह से ही जहां तेज धूप निकल आती है और दोपहर में वो असहनीय हो जाती है तो वहीं इसके बाद बादल छाने और फिर तेज आंधी के साथ बारिश का क्रम पिछले दो दिनों से जारी है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही रहा. दोपहर दो बजे तक धूप इतनी तेज भी कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा था लेकिन अचानक बादलों की घटाएं छाईं और फिर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. इसका असर तापमान पर हुआ है.
आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में लू भी चलने की संभावना है तो वहीं बारिश भी हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/05/25) 41.8
Departure from Normal(oC) -0.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/05/25) 24.2
Departure from Normal(oC) -1.3