आगरालीक्स…आगरा में लापता महिला की 5 दिन बाद मिली लाश, प्रेमी ने गला घोंटकर की थी हत्या…सनसनीखेज खुलासा
आगरा की थाना अछनेरा पुलिस ने पांच दिन पहले लापता महिला की हत्या की जांच में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को अरेस्ट किया है. प्रेमी ने ही महिला की गला घोंटकर हत्या की और और फिर शव को गांव के बाहर एक भूसे की बुर्जी में छुपा दिया था. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.13 मई से थी लापता, 18 मई को मिली लाश
गांव नानऊ की रहने वाली दीपा पत्नी सूरजपाल 13 मई को लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर अगले दिन थाना अछनेरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस और परिजन दीपा की तलाश में जुटे थे. 18 मई को गांव से लगभग 300 मीटर दूर एक भूसे की बुर्जी में लकड़ियों के नीचे दीपा का शव छुपा हुआ मिला था. इसके बाद दीपा के प्रेमी राजन पर हत्या का संदेह गनाया गया था और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
थाना पुलिस ने 22 मई को राजन सिंह को कचौरा रेलवे फाटक के पास से अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में राजन ने बताया कि उसके और दीपा के बीच चार साल से अवैध संबंध थे और वह अक्सर दीपा के पति सूरजपाल की गैर मौजूदगी में उसके घर आता जाता था. राजन के अनुसार दीपा अन्य युवकों से बातचीत करने लगी थी जिससे वह बहुत आहत था. इसी बात से गुस्सा होकर उसने दीपा की हत्या की साजिश रची ओघ्र 13 मई की रात को उसने दीपा को गांव के बाहर बुलाया. बातचीत के दौरान दीपा ने अपने पति को फोन मिलाया तो राजन ने उसका फोन छीनकर म्यूट कर दिया और मौके का फायदा उइाकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया.
राजन ने बताया कि दीपा की हत्या करने और उसके शव को भूसे की बुर्जी में छुपानेके बाद उसने दीपा के मोबाइल को उसके घर के पास फेंक दिया. हत्या के बाद राजन ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे समय रहते बचा लिया था. पुलिस ने आरोपी राजन को जेल भेज दिया है.