Monday , 19 October 2026
Home यूपी न्यूज Shocking, 27 gold capsules recovered from the stomachs of four smugglers, investigation underway….#upnews
यूपी न्यूज

Shocking, 27 gold capsules recovered from the stomachs of four smugglers, investigation underway….#upnews

490

यूपीलीक्स…यूपी में सोना तस्करी की सबसे शॉकिंग खबर पढ़िए, सउदी अरब से आए चार स्मगलर्स के पेट से निकले 27 सोने के कैप्सूल, एक कैप्सूल 25 ग्राम का…खास खाना और दवाई देकर निकाला जा रहा सोना

यूपी के मुरादाबाद से सोना तस्करी की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सउदी अरब से लौटे छह लोगों में से चार के पेट से सोने के 27 कैप्सूल निकले हैं. चारों को विशेष दवाइयां और भोजन दिया जा रहा है ताकि कैप्सूल बाहर निकाले जा सकें. एक कैप्सूल 25 ग्राम का है. इस प्रकार अब तक एक किलो सोना बरामद किया गया है. चारों तस्करों को जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा में भर्ती कराया गया है जहां उनके पेट से सोना निकालने की प्रक्रिया अभी भी जारी है पुलिस ने यह मामला अब कस्टम विभाग को सौंप दिया है और उनके सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है. गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है.

इस तस्करी का भंडाफोड़ किडनैपिंग से हुआ
शुरुआत शुक्रवार को उस वक्त हुई जब सउदी से लौटे छह लोगों को लखनऊ दिल्ली हाइवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने अगवा कर लियाथा. बदमाशों को सूचना मिली थी कि इन लोगों के पेट में सोना है. पुलिस को जब छह लोगों के अपहरण की सूचना मिली तो हरकत में आकर तुरंत एक्शन लिया गया. इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में अपहरण करने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया और सभी बंधक छह लोगों को मुक्त करा लिया गया.

पुलिस को हुआ शक तो कराया अल्ट्रासाउंड
पुलिस को जांच में पता चला कि सउदी से लौटे जिन सभी छह लोगों का किडनैप कियाथा वह सोने की तस्करी कर रहे हैं और इनके पेट में सोना है. ये सभी रामपुरजिले के टांडा बादली में रहनेवाले हैं जिनके नाम शाने आलम, मुतल्लवी, मोहम्मद नावेद, जाहिद अली, अजहरुदृदीन और जुल्फेकार हैं. यह सभी सउदी अरब में काम करते थे और शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लौटे थे. पुलिस को जब शक हुआ कि इन लोगों के पेट में सोना है तो सभी का पहले सीएचसी मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने कुछ भी होने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इनको जिला अस्पताल रेफर करने को कहा तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे. इस पर शक और कहरा गया.

निजी लैब में कराए अल्ट्रासाउंड में हुई सोने की पुष्टि
इसके बाद पुलिस सभी को निजी लैब ले गई जहां सभी का अल्ट्रासाउंड कराया. यहां शाने आलम, मुतल्लवी, अजहरुददीन और जुल्फेकार के पेट में सोने की पुष्टि हुई. मोहम्मद नावेद और जाहिद अली के पेट में कुछ नहीं मिला. बाद में जिला अस्पताल की लैब में दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस पर चारों को विशेष खाना व दवाइयां देकर मेडिकल टीम ने चारों के पेट से 27 सोने के कैप्सूल निकाले हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ और कैप्सूल बाकी हैं. एक कैप्सूल का वजन 25 ग्राम है.

पुलिस का कहना है कि मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है और उनके सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है. बदमाशों के नेटवर्क को भी ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने सउदी से सोना कैसे लाया और किन लोगों के संपर्क में रहकर तस्करी की योजना बनाई. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Sensational: Bodies of a husband, wife, and their three children found inside a house in Greater Noida…#upnews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिली पूरी परिवार की लाश....

यूपी न्यूज

Tragic accident in Bulandshahr; four members of the same family and the Eeco driver killed

यूपीलीक्स…बुलंदशहर में दर्दनाक एक्सीडेंट. एक ही परिवार के चार व इको चालक...

यूपी न्यूज

Ravita and Amardeep: Meerut court sentences another couple (lovers) to death.

आगरालीक्स…मेरठ में एक और प्रेमी प्रेमिका को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की...

यूपी न्यूज

UP News: 30-year-old Instagram blogger falls in love with 75-year-old man; the couple is getting married…#upnews

आगरालीक्स…अजब गजब, 75 साल के बुजुर्ग से प्यार कर बैठी 30 साल...

error: Content is protected !!