आगरालीक्स…Agra News: आगरा में डिप्रेशन, मनोरोग की समस्या के लिए आनलाइन परामर्श ले सकते हैं, देखें नंबर। ( Agra News: Help Line number for depression #Agra )
आजकल के युवाओं में मेंटल इलनेस की समस्या बढ़ती जा रही है. जिसके लिए शहर में स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 14416 शुरू किया गया है, जिसमें छात्र और आमजन मानसिक स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
काउंसर दे रहे काउंसिलिंग
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में काउंसर फोन करने वाले लोगों की काउंसिलिंग कर रहे हैं, जरूरत पड़ने पर उन्हें मनोचिकित्सकों से परामर्श भी दिलवा रहे हैं।