आगरालीक्स …Agra News: पीरियड के दौरान स्वच्छता सैनिटरी पैड तक ही सीमित नहीं हैं। (Agra News: Menstrual Hygiene awareness programme in Lady Loyal Hospital Agra)
आगरा केजिला महिला अस्पताल में बुधवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम परामर्शदाता रूबी बघेल ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कहा कि मासिक धर्म शिक्षा, स्वास्थ्य या अवसर तक पहुँच को सीमित न करें। इसका लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा की जाती है और जहाँ हर किसी के पास अपने मासिक धर्म स्वास्थ्य को गरिमा के साथ प्रबंधित करने के लिए आवश्यक संसाधन और सहायता उपलब्ध हो।
परामर्शदाता अरविंद कुमार ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें याद दिलाता है कि यह एक सामान्य और नियमित प्रक्रिया है, जिससे जुड़ी चुप्पी अब खत्म होनी चाहिए। यह चिंता की बात है कि आज भी माहवारी से जुड़े विषय पर बात करना शर्म का कारण माना जाता है, जिससे कई लड़कियां और महिलाएं न सिर्फ शारीरिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी चुपचाप पीड़ित होती हैं।
सिर्फ सैनिटरी पैड काफी नहींफैमिली प्लानिंग काउंसलर पिंकी बघेल ने बताया कि आज मासिक धर्म स्वच्छता सिर्फ सैनिटरी पैड या अन्य उत्पादों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसमें स्वच्छ और सुरक्षित सामग्री का उपयोग, साफ-सुथरी जगह पर बदलाव की सुविधा, उचित जानकारी और सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था भी शामिल है। दुर्भाग्य से, ग्रामीण क्षेत्रों और निम्न-आय वाले समुदायों में आज भी कई किशोरियों और महिलाएं इन मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। स्कूलों में स्वच्छ शौचालय या सैनिटरी उत्पादों की अनुपलब्धता के कारण अनेक छात्राएं इन दिनों स्कूल नहीं जातीं या पढ़ाई छोड़ देती हैं। खराब मासिक धर्म स्वच्छता यूरिन इन्फेक्शन ( यूटीआई), रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट इन्फेक्शन (आरटीआई) और त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है।