आगरालीक्स…क्रिकेटर रिंकू सिंह और और सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को. लखनऊ में रिंग सेरेमनी तो बनारस में होगी शादी. जानिए शादी की तारीख
अलीगढ़ के रहने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम व आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और यूपी के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी. उनकी शादी छह महीने बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी. शादी की पुष्टि पहली बार सांसद बनीं प्रिया सरोज के पिता व केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की थी.विधायक ने कहा था कि रिंकू के परिजनों से मुलाकात हुई थी. परिजन शादी के लिए राजी हैं. आईपीएल के बाद दोनां की शादी होगी. आईपीएल 3 जून को समाप्त हो जाएगा और 8 जून को लखनऊ में दोनों की रिंग सेरेमनी होगी. शादी बनारस में 18 नवंबर 2025 को होगी.