आगरालीक्स…आगरा में ADG UPSSF डीके ठाकुर ने ताजमहल मेट्रो स्टेशन और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. एसएसएफ जवानों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल डी के ठाकुर द्वारा आज ताजमहल मेट्रो स्टेशन और न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया. उन्होंने यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा और एसएसएफ जवानों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना.आगरा न्यायालय में ADG UPSSF डीके ठाकुर का जिला जज उपभोक्ता संरक्षण कोर्ट द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय सुरक्षा सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा मापदंडों का जायजा लिया और प्रभारी सीसीटीवी को आवश्यक निर्देश दिए तदोपरांत संपूर्ण न्यायालय परिसर का भ्रमण किया, जिसमें परिवार न्यायालय, हेरिटेज कोर्ट,गेट नंबर 03, तथा एसएसएफ कार्यालय की सुरक्षा ड्यूटी का निरीक्षण कर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके उपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लिया जिसमें अधिकारी कर्मचारियों की समस्या एवं सुझाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए.
इस मौके पर राम सुरेश यादव सेनानायक 04 वीं वाहिनी यूपीएसएसएसएफ, विनायक भोसले एसीपी हरीपर्वत, राजीव त्यागी थाना इंचार्ज न्यू आगरा मुकेश यादव प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा, सुशांत गौड़, केंद्रीय नाजिर सुब्रांत गोस्वामी,एवं संपूर्ण यूपीएसएसएफ न्यायालय सुरक्षा के कर्मचारी मौजूद रहे।