Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Shocking News: A youth who trapped 23 girls by changing his name in Mathura has been arrested…#mathura
बिगलीक्स

Shocking News: A youth who trapped 23 girls by changing his name in Mathura has been arrested…#mathura

514

मथुरालीक्स…कुछ लोगों की जितनी उम्र नहीं, उतनी मेरी गर्लफ्रैंड, दो साल में 23 गर्लफ्रैंड, 50 का था टारगेट…मथुरा में नाम बदलकर युवतियों को फंसाने वाला इमरान अरेस्ट…अश्लील फोटो—वीडियो बनाए

मथुरा से एक शॉकिंग केस सामने आया है. इसमें एक युवक इमरान ने नाम बदलकर दो साल में 23 गर्लफ्रैंड बनाई. वह हिंदू युवतियों को फंसाने के लिए रोजाना उन्हें आटो से फ्री में छोड़ता था और फिर उनके मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करके प्रेमजाल में फंसाता था. इसके बाद उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिरूा पर डालकर ब्लैकमेल करता था. हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी इमरान को अरेस्ट कर जेल भेजा है.

आरोपी का नाम इमरान है जो कि भरतपुर गेट का रहने वाला है. उसका कहना है कि कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है,​ जितनी मेरी गर्लफ्रैंड बनाई. दो साल में मैंने 23 गर्लफ्रैंड बनाई और मेरा टारगेट था 50 का. ये बातें इमरान ने अपने स्टेटस पर लिखी. इमरान हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाता था और उन्हें आटो से बिना कराया लिए स्कूल तक छोड़ता था. धीरे—धीरे उनसे संपर्क बढ़ाता और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचता था और फिर सोशल मीडिरूा पर डालकर ब्लैकमेल करता था. इमरान के अब कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें वह कई लड़कियों केसाथ दिख रहा है. किसी के साथ होटल में तो किसी के साथ जन्मदिन मनाता दिख रहा है.

इमरान का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद हिंदू संगठनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस से शिकायत में ये भी कहा गया है कि इमरान हिंदू नाम से खुद को परिचित करवाता था और फिर हिंदू लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाता. भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाता और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!