साहिबाबादलीक्स …: आगरा की रहने वाली फोरेंसिक विभाग की सीनियर साइंटिफिक आफिसर की सड़क हादसे में मौत। ( Sahibabad News: 36 year old senior scientific officer died in road accident#Agra)
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव के अनुसार, दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक विभाग में सीनियर साइंटिफिक आफिसर 36 साल की दीपिका पिपलानी की ससुराल आगरा के कमला नगर में हैं, उनकी कमला नगर के रहने वाले तनुज दुआ के साथ शादी हुई थी। जबकि मायका लाजपत नगर में है। दीपिका पिपलानी अपने मायके आई हुईं थी।
पैदल जा रहीं थी दीपिका, हादसे में मौत
दीपिका पिपलानी अपने मायके आई हुई थीं, सोमवार को वे अपने पिता महेश कुमार की आंखों के इलाज से संबंधित दस्तावेज लेकर साहिबाबाद के वैशाली स्थित अस्पताल जा रहीं थीं, साहिबाबाद के मोहन नगर चौराहे के पास पैदल जा रहीं थीं, सामने से आ रहे र्टक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।