आगरालीक्स…Agra News: आगरा के 74 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की जांच, निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए ई रूपी वाउचर। ( Agra News: Pre Natal Checkup at 74 Center#Agra )
सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 74 स्वास्थ्य इकाइयों पर गर्भवती की प्रसवपूर्व जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को न केवल प्रसवपूर्व जांच की सुविधा मिली, बल्कि उन्हें ई-रुपी वाउचर के जरिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा भी प्रदान की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भवती को प्रसवपूर्व जांच और पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे गर्भवती महिलाओं की सेहत और गर्भस्थ शिशु की सेहत दोनों बेहतर होती है। गर्भवती को आयरन, कैल्शियम और एलबेंडाजोल की गोलियां देने से उनकी सेहत में सुधार होता है इसके अलावा, गर्भवती को पोषण के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम का सेवन करने को लेकर विस्तृत काउंसलिंग करना भी आवश्यक है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस के जिला स्तरीय आंकड़े
(आगरा, इस वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से दो जून 2025 तक)
कुल गर्भवती जांच के लिए आई = 17892
कुल गर्भवती जिनकी जांच की गई= 17892
कुल उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित= 2000
कुल उच्च जोखिम वाली गर्भवती संदर्भित= 2000
आयोजित दिवस पर जिले की गर्भवती को ई-रूपी वाउचर से अल्ट्रासाउंड करने हेतु क्यू आर कोड प्राप्त कराए गए= 8941