Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Raja Raghubansi Murder Case: Sonam Plan to Marry boy friend Raj Kushwah after Husband death as Widow
बिगलीक्स

Raja Raghubansi Murder Case: Sonam Plan to Marry boy friend Raj Kushwah after Husband death as Widow

501

नईदिल्लीलीक्स…. फोटो शूट के लिए ​कोरसा पहाड़ी पर चढ़ते समय सोनम ने चीखकर कहा, मार दो पति राजा रघुवंशी को,​ विधवा होने के बाद प्रेमी से शादी करने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ कराया मर्डर। ( Raja Raghubansi Murder Case: Sonam Plan to Marry boy friend Raj Kushwah after Husband death as Widow)


इंदौर के 29 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की परतें खुलने लगी हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय के होम मिनिस्टर प्रेस्टोन टनेसांग ने राजा रघुवंशी मर्डर में सोनम को मुख्य अभियुक्त बनाए जाने के की तैयारी है, राजा रघुवंशी की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम रघुवंशी जो कि अपने पिता की कंपनी में एचआर मैनेजर थी से 11 मई को शादी हुई। 20 मई को सोनम ने शिलांग घूमने के लिए प्लेन की टिकट कराई और 21 मई को दोनों शिलांग पहुंच गए।
23 मई को कोरसा पहाड़ी पर चढ़ते समय राजा की हत्या
पुलिस का दावा है कि 23 मई को सोनम ने राजा रघुवंशी से फोटो शूट करने के लिए कोरसा पहाड़ी पर जाने के लिए कहा, इसी दौराना सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा द्वारा राजा रघुवंशी की हत्या के लिए भेजे गए विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी भी पहुंच गए, वे हिंदी में बात करते करते राजा रघुवंशी से घुल मिल गए और पहाड़ी पर चढ़ने लगे। थकान की बात कहते हुए सोनम पीछे रह गई, हत्या के लिए बुलाए गए तीनों युवकों ने भी कहा कि वे थक गए हैं पहाड़ी पर नहीं चढ़ सकते। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनम ने हत्या करने के लिए 20 लाख रुपये देने की बात कही, इसके बाद 15 हजार रुपये उसी समय दिए।


विशाल ने डाव से सिर पर किया हमला

राजा रघुवंशी कोरसा पहाड़ी पर चढ़ रहा था उसके पीछे विशाल चौहान था, उसने सुनसान जगह देखी और राजा रघुवंशी के सिर पर डाव, छोटी कुल्हाड़ी से बार किया जिससे राजा रघुवंशी वहीं गिर गया। पुलिस ने जांच में यह भी पता कर लिया है कि डाव आनलाइन मंगाई गई थी। राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद इसे लूट के लिए हत्या दिखाना था और सोनम को कहीं दूसरी जगह किडनै पर छोड़ने की प्लानिंग थी। इसके चलते तीनों युवक और सोनम भी 23 मई की शाम को गुवाहाटी पहुंच गए और वहां से युवक इंदौर आ गए जबकि सोनम इसके बाद कहां गई यह भी आरोपियों से पूछताछ में पता चलेगा।


राजा कुशवाहा से विधवा होने के बाद करना चाहती थी शादी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम के पिता का प्लाईबोर्ड का काम है, उस कंपनी में सोनम एचआर मैनेजर थी और राजा कुशवाहा एकाउंटेंट था इससे दोनों की नजदीकी बढ़ गई और प्रेम संबंध हो गए लेकिन जाति अलग होने और कंपनी में काम करने वाले युवक से शादी कैसे की जा सकती है, घर वाले विरोध करते, इसी दौरान राजा रघुवंशी से शादी तय हो गई और दोनों ने प्लान बना लिया कि शादी के बाद राजा रघुवंशी की हत्या करा दी जाएगी। इससे सोनम विधवा हो जाएगी, विधवा होने पर उससे शादी कौन करेगा, ऐसे में राज कुशवाह से वह शादी कर लेगी, इसका परिजन भी विरोध नहीं करेंगे। हालांकि, अभी जांच जारी है और कई और खुलासे हो सकते हैं।

मेघालय पुलिस का दावा, ऐसे खुली मर्डर मिस्ट्री
2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला था और सोनम गायब थी लूट के बाद हत्या के चलते मेघालय पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे थे। एसआईटी गठित की गई, एसआईटी की जांच में गाइड मिला जिसने राजा रघुवंशी को पहाड़ी घुमाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने गाइड नहीं लिया था। उसने बताया कि राजा रघुवंशी के साथ तीन और पर्यटक थे जो हिंदी में बात कर रहे थे इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए तो एक सीसीटीवी में सोनम तीनों युवकों के साथ बात करती हुई दिखाई दी। प्लानिंग इतनी मजबूत की गई थी कि कोई सुराग ना मिले, जांच आगे बढ़ी तो जिस होम स्टे में राजा रघुवंशी रुके थे उसके आस पास भी किसी जगह तीनों युवकों के रुकने का पता नहीं चला, जांच में सामने आया कि तीनों युवक करीब एक किलोमीटर दूर होटल में ठहरे थे। यहां से पुलिस को तीनों युवकों का एड्रेस पता चल गया इसके बाद इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया। इंदौर पुलिस के सहयोग से विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को पकड़ लिया गया, हत्या से पहले सोनम द्वारा इनसे फोन पर बात नहीं की गई व्हाटस एप पर लॉकेशन भेजी गई। जबकि राज कुशवाहा इंदौर में ही रहा वह शिलांग नहीं गया जिससे किसी को भी शक ना हो। सोनम की सीडीआर में राज कुशवाहा से लंबी बात करने का रिकॉर्ड भी मिला है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!