आगरालीक्स…आगरा में बीच सड़क पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग (VIDEO). स्कूटी सवार ने कूदकर बचाई जान. चंद पलों में आग ने पूरी स्कूटी को जला दिया…
आगरा के पथौली नहर रोड पर शनिवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई. बीच सड़क पर आग लगने से अफरातफरी मच गई. स्कूटी सवारों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं कुछ ही पलों में आग ने स्कूटी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और वह धू धू कर जलने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिरूा पर वायरल हो रहा है.लोगों के अनुसार स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा. मौजूद लोगों ने स्कूटी सवारों को जव चेताया तो चालक फौरन स्कूटी से कूदकर अलग हो गया और कुछ ही पल में स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई. इस दौरान रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा.