आगरालीक्स ….आईएमए की पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 419 युवा अधिकारियों में आगरा और मथुरा के कैडेट, लेफ्टिनेंट बने सागर चाहर और भुवनेश पाठक। जानें इनके बारे में।
भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए देहरादून में शनिवार को पासिंग आउट परेड के साथ ही 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसमें नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी शामिल रहे। ( Agra News: Sagar Chahar from Agra & Bhuvnesh From Mathura among 419 New Officers Join Indian Army after Passing out Parade#Agra )
आगरा के कागरौल के सागर चाहर बने लेफ्टिनेंट
आगरा के कागरौल के गांव गहर्रा कला के रहने वाले जगपाल चाहर के बेटे सागर चाहर भी पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन की है, उनके पिता का कहना है कि सागर चाहर ने सेना में जाकर देश की रक्षा करने का लक्ष्य बनाया था वह आज पूरा हो गया।
मथुरा के भुवनेश पाठक बने लेफ्टिनेंट
फरह मथुरा के भुवनेश पाठक को लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। लेफ्टिनेंट भुवनेश पाठक के पिता सरकारी कॉलेज में शिक्षक हैं तथा कोर ऑफ सिग्नल्स से आरटी जेसीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं भुवनेश के बड़े भाई एवं उनकी पत्नी सिग्नल्स कोर में मेजर के पद पर सेवारत है। भुवनेश ने आर्मी स्कूल मथुरा से शिक्षा प्राप्त कर सेना में चार साल से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर यह सफलता हासिल करते हुए लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त किया है लेफ्टिनेंट भुवनेश पाठक मथुरा के आनंदवन फेस-2 निवासी हैं मूल रूप से दीनदयाल धाम फरह के निवासी हैं।