आगरालीक्स….Agra News: आगरा में अस्पताल में भर्ती होने वाले श्वासं की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की कोरोना की जांच की जाएगी, गाइड लाइन जारी, आगरा में कोरोना के 2 एक्टिव केस। ( Agra News: Covid Test for SARI Patient admit in Hospital#Agra)
आगरा में इस वर्ष अभी तक कोरोना के आठ नए केस मिल चुके हैं, इसमें से जयपुर हाउस में रह रहे तीन साल के बालक और बाह के रहने वाले 68 साल के गुर्दा रोगी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद घर पर ही इलाज चल रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी की हैं।
भर्ती श्वांस रोगियों की होगी जांच
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, अस्पताल में भर्ती हो रहे श्वांस सारी के मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना की पुष्टि होने पर मरीजों को अस्पताल में आइसोलेट कर इलाज किया जाएगा जिससे उनसे अन्य मरीजों में संक्रमण ना फैले। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी देनी होगी।