आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सगाई होने के बाद युवक का यूपी पुलिस में चयन हो गया, दहेज में मांगे 30 लाख, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: FIR lodge for demand of Rs 30 Lakh dowry#Agra )
आगरा के थाना सदर की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है, इसमें आरोप लगाए हैं कि 20 जनवरी 2025 को शाहगंज के रहने वाले युवक से सगाई हुई थी। युवक संविदा पर कार्यरत था, सगाई होने के बाद युवक का यूपी पुलिस में चयन हो गया।
30 लाख रुपये दहेज की मांग
आरोप है कि युवक की यूपी पुलिस में नौकरी लग गई, इसके बाद 30 लाख रुपये की दहेज मांगी जा रही है। आरोप है कि दहेज ना देने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। इसकी जनसुनवाई पोर्टल और थाना पुलिस को शिकायत की गई, थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।