आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में गूंजी ठहाकों की शाम. स्टैंडअप कॉमेडियन Chirag Panjwani ने बांधा समां. Live स्टैंडअप शो रहा शानदार और यादगार…
आगरा में शनिवार की शाम हंसी ठहाकों की रही. सूरसदन में स्टैंडअप कॉमेडियन Chirag Panjwani ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. भारतीय स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में तेजी से उभरते कलाकार चिराग पंजवानी ने अपनी बेजोड़ शैली और हाजिरजवाबी से आगरा के दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया.YKS Productions की ओर से पेश इस लाइव शो को आगरा की जनता का जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला. आयोजकों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन और आगरा विकास प्राधिकरण का आभार जताया.