आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में खिलाड़ियों के लिए स्पेशल एग्जाम। ( Agra News: Special Exam for Players in DBRAU, Agra#Agra)
विवि की ओर से खिलाड़ियों के लिए विशेष परीक्षा का प्रावधान किया गया था। विवि का नाम विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रोशन करने वाले छात्रों की साल खराब ना हो। इसके लिए विशेष परीक्षा की व्यवस्था की गयी थी। इसी के तहत सोमवार से विवि ने खिलाड़ियों के लिए विशेष परीक्षा को शुरू कराया। कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश सक्सेना ने बताया कि परीक्षा 23 से 27 जून तक करायी जा रही है। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 10 बजे, दूसरी पाली 11 बजे से दोपहर दो बजे और तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से छह बजे तक करायी जा रही है। परीक्षा में 45 छात्र शामिल हो रहे हैं, जो विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के चलते दिसंबर 2024 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। परीक्षा में बीपीएड, बीपीई, बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हो रहे हैं।